फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लोडर चालक की जिंदा जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को लोडर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ अजय (34) लोडर चालक था। वह मलवां थाना क्षेत्र के देवमई गांव से दहेज का सामान लेकर रायबरेली जाने के लिए पहुंचा था। इस गांव के कृष्णपाल सैनी की पुत्री की बुधवार को रायबरेली से बरात आई थी।
करीब दोपहर एक बजे दहेज का सामान लाद रहा था। अलमारी लादने के बाद लोडर पर चढ़कर रस्सी से सामान बांध रहा था। तभी नजदीक से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चालक मौके पर जिंदा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसें चलने की आशंका पर ग्रामीण गोपालगंज पीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि तहरीर मिलने पर हादसे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें