बिंदकी। बाइक में पेट्रोल डलाने जा रहे संविदा लाइनमैन की बुधवार रात खड़ी ट्रैक्टर की ट्राॅली में पीछे से टकराने में मौत हो गई। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। हादसा हेलमेट नहीं होने पर पेट्रोल लेने चौडगरा पंप जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा निवासी रामराज का पुत्र शिवा (24) बिंदकी उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन था। वह रात करीब आठ बजे बाइक में पेट्रोल भराने कस्बा गया था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। पेट्रोल नहीं मिलने पर चौडगरा पंप की ओर जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव के पास रोड किनारे खड़ी ईंट लदी पंचर ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने उसे सीएचसी बिंदकी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर सहकर्मी पहुंचे। सहकर्मियों ने बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलने की चर्चा की। युवक का पिता भी बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।