किशुनपुर। थाना क्षेत्र के पहोरा मोड़ में पास लगे मौरंग डंप के समीप तैनात गनमैन की शनिवार शाम लाइसेंसी बंदूक चोरी हो गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
पहोरा मोड़ में पास मौरंग का डंप लगा है। डंप में काम करने वाले कर्मचारी उसी जगह किराये का कमरा लेकर रहते हैं। डंप के कर्मचारी बबलू निवासी जनपद बांदा ने दी तहरीर में बताया कि वह लाइसेंसी बंदूक डबल बैरल के साथ डंप में गनमैन की नौकरी करते हैं।
रात में कमरे में लाइसेंसी बंदूक कमरे में रखकर सो गए। कमरे से शनिवार को बंदूक गायब थी। दिनभर खोजबीन के बाद बंदूक नहीं मिली तो देर शाम थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।