फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आधी से भी कम बारिश, गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद में मानसून कमजोर है। यहां अब तक जितनी बारिश होनी चाहिए, उससे आधी बारिश हुई है। एक सप्ताह से बारिश देखने को नहीं हुई। तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई है और लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। कहीं-कहीं एक-दो दिन छिटपुट बूंदाबांदी हुई भी तो उससे उमस और बढी। इससे शहर के लोगों में बेचैनी नजर आई।
विज्ञापन

बारिश का मौसम गर्मी में तब्दील हो गया है। शहर में एक हफ्ते से बारिश नहीं हुई । फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट भी नहीं है। इस बीच तेज धूप निकलने लगी है। तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सीजन की शुरुआत से लेकर अपने कोटे से आधी से भी कम बारिश हुई है। अब तक करीब 638 मिमी बारिश होनी चाहिए, लेकिन सिर्फ 285 मिमी यानी 45 फीसदी बारिश हुई है। इसके अलावा अगस्त माह में 289.7 मिमी बारिश होनी चाहिए, जबकि 100 मिमी कम यानी 180 मिमी बारिश हुई है।


क्लाइमेट चेंज होने से मानसून कमजोर है। अभी तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। रविवार शाम या सोमवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। काले बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम खान, मौसम वैज्ञानिक, फतेहपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें