फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक का आय प्रमाण पत्र बनाने वाला लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही व्यक्ति के दो तरह के आय प्रमाण पत्र बनाने और उसमें भी संबंधित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के बाद उसका आय प्रमाण पत्र बनाने के मामले में खेल करने वाले लेखपाल को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव सिंह ने जन सुनवाई के दौरान सामने आए इस अनोखे मामले को देखते हुए बिंदकी तहसील के लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मामला बिंदकी तहसील के गोविंदपुर बिलारी गांव का है। यहां के क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार ने ओम प्रकाश नाम के व्यक्ति के जीवित रहते हुए 18 नवंबर 2018 को पहले 36 हजार रुपये वार्षिक आय का प्रमाण पत्र जारी किया।
इसके बाद ओम प्रकाश की मृत्यु के बाद उनका दूसरा आय प्रमाण पत्र 2 नवंबर 2020 को 30 हजार रुपये वार्षिक आमदनी का बना दिया। ओम प्रकाश की पत्नी को जब कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिलने का नंबर आया तो पता चला कि ओम प्रकाश के नाम पर दो-दो आय प्रमाण पत्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिससे उन्हें योजना का लाभ मिलने में अड़चन आ गई। प्रकरण जिलाधिकारी संजीव सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने एसडीएम बिंदकी को लेखपाल मनोज कुमार को निलंबित करने कगा आदेश दे दिया। जिस पर बिंदकी एसडीएम प्रियंका ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें