फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर लिया। दो माह पहले क्षेत्र के बदले का पुरवा के जंगल में महिला का शव मिला था, जांच में पति पर हत्या का आरोप लगा था। पुलिस ने आरोपी के साथ ही गायब दोनों बेटियों को भी बरामद किया है।
विज्ञापन

मानपुर निवासी महिला रीता देवी के पिता महेंद्र पाल ने पति जय प्रकाश सहित पांच ससुरालीजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोपी पति अपनी दो बेटियों को अपने साथ लेकर फरार हो गया था। इनकी तलाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। घटना के बाद पुलिस ने दलीपुर निवासी महिला के ससुर स्वयंवर, सास वसुदी देवी तथा देवरानी पूनम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
गुरुवार को फतेहपुर पटेल नगर चौराहे पर पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश को दोनों बेटियों के साथ देखा। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों बालिकाओं को उनके नाना महेंद्र पाल के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक महिला का देवर जीत प्रकाश अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें