सपा जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की नौवीं पुण्य तिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। शुक्रवार को शहर के सादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में सपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए देश के प्रति किए गए उनके त्याग बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने छात्र जीवन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के समय सबसे पहले लोकसभा में विरोध करने वालों में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का नाम आगे की सूची में दर्ज है, उनके विरोध के कारण ही उन्हें युवा तुर्क कहा गया। वह समाजवादी विचारक थे। हमेशा शोषित समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है।
इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में महासचिव मोईन खान, चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी, नफीस उद्दीन, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, रीता प्रजापति, मोहनलाल पासवान, पुरंदर बाबू, सियाराम यादव, विजय शुक्ला, केदार यादव, कपिल यादव, बशीर अहमद, अरुण यादव, केशवशरण सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।