फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नेतृत्व के लिए समझदारी, ईमानदारी और सक्रियता आवश्यक

विज्ञापन
फोटो-15-युवाओं को संबोधित करते पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
खागा। सरस्वती विद्या मंदिर खागा में सोमवार को ग्रामीण नेतृत्व को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय ग्रामीण नेतृत्व विकास प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा संगठन टीसी के नेतृत्व में पंच परमेश्वर विद्यापीठ व पंच परमेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट प्रयागराज की ओर से किया गया। इसमें खागा, ऐरायां, धाता और विजयीपुर ब्लॉक के युवा शामिल हुए।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय समन्वयक अनिल उदय ने कहा कि गांवों की लोकतांत्रिक, सामुदायिक और आर्थिक व्यवस्था कुछ सीमित लोगों के हाथों में सिमटती जा रही है। इससे भेदभाव, अधिकारों का हनन और असमानता जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने नेतृत्व के मूल तत्वों, समझदारी, ईमानदारी, सक्रियता पर चर्चा की।
नेहरू युवा संगठन टीसी के अध्यक्ष और बाल कल्याण समिति फतेहपुर के चेयरपर्सन राजेंद्र साहू ने प्रतिभागियों को बाल विवाह, बाल श्रम, सरकारी योजनाओं की पात्रता व पहुंच जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूक किया।
विज्ञापन


बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि पंच परमेश्वर विद्यापीठ की यह पहल ग्रामीण विकास के हर पहलू को मजबूत करेगी। कार्यक्रम में सुधांशु द्विवेदी, आशुतोष मोदनवाल, अनीता वर्मा सहित विभिन्न ब्लॉकों के युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें