फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुकान के काउंटर पर रखा लैपटॉप और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर कस्बे में स्थित अमनी गांव निवासी शुभम गुप्ता की मोबाइल दुकान से बृहस्पतिवार सुबह लैपटॉप चोरी हो गया। शुभम सुबह करीब 10 बजे दुकान पहुंचा और शटर खोलकर काउंटर पर लैपटॉप से भरा बैग रखकर अंदर झाड़ू लगाने लगा।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद जब उसने काउंटर की ओर देखा तो लैपटॉप गायब था। बैग के साथ लैपटॉप, कुछ नकदी, पर्स और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी हो गए। जानकारी मिलते ही शुभम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। किशनपुर थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि जांच की गई है। अभी लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें