हथगाम। श्रीमती सुमित्रा देवी जूनियर हाईस्कूल रायचंद्रपुर में बुधवार को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन डिवाइन एजुकेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी और श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान हथगाम के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 100 बच्चों ने भाग लिया।
कक्षा सात की छात्रा लक्ष्मी देवी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा आठ की लक्ष्मी देवी द्वितीय और कक्षा आठ की प्रियंका देवी तृतीय स्थान पर रहीं। नैंसी देवी, चंद्रमुखी गौतम, बबलू कुमार और रश्मि देवी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्थान के संरक्षक बाबू सिंह ने उत्तीर्ण छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए। विद्यालय प्रबंधक छत्रपाल ने ऐसे आयोजनों को बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।