फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौली को हरा बुढ़वां की बना चैंपियन

Mon, 22 Jun 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मदेव जूनियर क्रिकेट लीग की शील्ड पर बुढ़वा गांव की टीम ने कब्जा कर दिया। रविवार को हुए फाइनल में उसने टकौली गांव की टीम को हराया। आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बुढ़वा गांव के रामदास स्टेडियम में सात दिवसीय ब्रह्मदेव जूनियर क्रिकेट लीग में 16 टीमों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल में बुढ़वा गांव और टकौली की टीमें पहुंचीं। रविवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। टकौली के कप्तान रूपेश सचान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान के निर्णय को सही ठहराते हुए टकौली के खिलाड़ियों ने 12 ओवर में 141 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बुढ़वा टीम ने नौ विकेट गंवा दिए। इससे मेजबान टीम की धड़कने बढ़ गईं लेकिन अंतिम जोड़ी ने अंतिम ओवर में जीत अपनी झोली में डाल ली। आयोजक संतोष डीलर, मोनू मिश्रा, चंचल सचान और शिवाकांत ने विजयी टीम को ढाई हजार रुपये व शील्ड प्रदान की। उप विजेता टीम को डेढ़ हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें