सर्राफ समेत दो कारोबारियों की हत्या का खुलासा घटना के तीन माह बाद भी
नहीं हुआ। भाकियू दोहरे हत्याकांड का खुलासा न होने पर पुलिस प्रशासन के
खिलाफ आवाज बुलंद की। भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने बताया कि दो
जुलाई को सदर कोतवाली का घेराव किया जाएगा।
मुख्य अतिथि प्रदेश
अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि चौक में हुई व्यापारियों के दोहरे
हत्याकांड को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इससे हत्यारों के हौसले
बुलंद हैं। शहर का व्यापारी सहमा हुआ है, जिससे शाम के आठ बजते ही शहर की
दुकानों में ताला बंदी हो जाती है। अगर 10 दिनों के अंदर पुलिस हत्यारों का
खुलासा नहीं करती है तो दो जुलाई को कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया
जाएगा। धरना प्रदर्शन को लेकर भाकियू के सभी पदाधिकारियों से भारी मात्रा
में किसानाें को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर रामदत्त
मिश्रा, मधुसूदन तिवारी, राजेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र
पटेल, दीपक गुप्ता, धर्मपाल सिंह, एखलाक, देवेंद्र सिंह आदि रहे।