फतेहपुर। अंत्योदय कार्ड धारकों को अक्तूबर के दूसरे चरण के अनाज वितरण में 18 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से तीन किलो चीनी दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने तीन महीने की चीनी एक साथ देने को कहा है। एक राशन कार्ड पर एक किलो चीनी देने का शासन से आदेश हुआ है।
जिले में करीब 36 हजार 800 अंत्योदय कार्डधारक हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर महीने की चीनी एक साथ दी जाए। वितरण में अनियमितता न हो। इसके लिए पूर्ति निरीक्षकों को लगाया गया है।