फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग मे घायल किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में 15 मई को बरात के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के शिवरी गांव से बरात घनघौल गांव आई थी। बरात भूरा पाल की बेटी की आई थी। भूरा पाल के दरवाजे पर बरात पहुंची तो बराती राहुल कुमार निवासी शाह थाना गाजीपुर ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी थी। गोली लगने से गांव का अंशू पाल (13) पुत्र छेदीलाल घायल हो गया था। पुलिस ने राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अंशू को कानपुर हैलट
रेफर किया गया था। गोली कमर में लगी थी। एक हफ्ते बाद हैलट से डाक्टर ने अंशू को घर भेज दिया था। घर में शनिवार की शाम अंशू की अचानक हालत बिगड़ी और मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार धाराएं तरमीम की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें