फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक खेती छोड़ अपनाई बागवानी, कमा रहे सात लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बुलंद हौसले और कड़ी मेहनत के दम पर कंधिया गांव के अरुणंजय सिंह अच्छी कमाई कर रहे हैं। इन दिनों वह क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन कर उभरे हैं। छह साल में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। अरुणंजय की मेहनत का ही परिणाम है कि वह अपने पैतृक गांव में आम, अमरूद, कटहल, आंवला, बेल, नीबू, करौंदा, किन्नो और मुसम्मी का उत्पादन कर लाखों रुपये कमा रहे हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील के असोथर ब्लाक के पास कंधिया गांव में रहने वाले प्रगतिशील किसान अरुणंजय सिंह बताते हैं कि उन्हें धान, गेहूं की पारंपरिक खेती से लगातार नुकसान हुआ। इस वजह से उन्होंने बागवानी की ओर रुझान किया। पांच बीघा में आंवला की बाग से शुरुआत की। आंवला के फसलों से अच्छा मुनाफा कमाने के बाद बागवानी का क्षेत्रफल बढ़ाया, हौसला बढ़ा। आम, अमरूद, कटहल, बेल, किन्नो और मुसम्मी की बाग करीब 35 बीघा में तैयार कर ली है। साथ ही अमरूद की बाग तैयार करने के लिए प्रयागराज के खुशरूबाग से दो प्रजाति के अमरूद के पौध लगाकर बागवानी की है। आंवला, नीबू, बेल के पौध उद्यान विभाग के रमवां पंथुवा पौधशाला से पौधे खरीद का बाग तैयार किया है। बाग के इन पेड़ों में हर महीना कोई न कोई फल तैयार रहते हैं। इससे अरुणंजय को हर महीना आय होती है। सालाना की आय छह से सात लाख रुपये हो गई है। इससे अरुणंजय अब खुश हैं। वह अपने परिवार के साथ बागवानी में लगे रहते हैं।
बागवानी में तैयार करते हैं प्याज, हल्दी
असोथर (फतेहपुर)। उद्यान विभाग की प्रेरणा से अरुणंजय सिंह ने बागवानी के साथ हल्दी व प्याज की खेती भी शुरू की है। इस बार उद्यान विभाग से उन्हें अनुदान पर बीज दिया गया है। उसकी नर्सरी भी उन्होंने तैयार कर ली है। किसान अरुणंजय सिंह ने बताया कि आंवला की बाग में प्याज की फसल तैयार की जाएगी। इसके लिए उद्यान विभाग ने जो बीज दिया था। उसकी नर्सरी तैयार कर ली है। बाग के बीच में रोपाई करानी है। अगर फसल अच्छी होगी तो एक साथ दो फसलों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उद्यान विभाग से मिल चुका है पुरस्कार
बागवानी में जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले अरुणंजय को उद्यान विभाग ने पुरस्कृत किया है। किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि, पशुपालन, मत्स्य और उद्यान विभाग ने जिले में अच्छी खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया है। बागवानी में अरुणंजय सिंह को पहला स्थान मिला है। इसमें सात हजार रुपये का पुरस्कार, प्रमाण पत्र व शॉल देकर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सम्मानित किया है।
----
जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह ने बताया कि बागवानी, औषधीय और सब्जी की खेती करने के लिए किसानों को लगातार कैंप लगाकर प्रेरित किया जाता है। अरुणंजय सिंह ने बागवानी तैयार कर क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। अब उन्हें बागवानी में प्याज और हल्दी की खेती कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमदनी और बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें