फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खटारा बसें उगलती हैं धुआं, रास्ते में देती हैं धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रोडवेज की खटारा बसें रास्ते में दगा दे जाती हैं। ये कंडम धुआं उगलती बसें सप्ताह में दो या तीन बार जरूर बिगड़ती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसी ही एक फतेहपुर डिपो की बस का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो ज्वालागंज से 117 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें डिपो की 94 बसें व 23 बसें अनुबंधित है। इसमें से 30 से 35 बसें अपनी 10 वर्ष की समय-सीमा पूरी कर चुकी हैं। वही एक बस 15 लाख किमी से अधिक दूरी तय कर चुकी है। इसके बाद भी खटारा बसों से यात्रियों को असुविधाजनक सफर कराया जा रहा है। ऐसी ही एक फतेहपुर डिपो की बस शनिवार को हाईवे पर तेज आवाज में धुआं उगलते देखी गई। लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। ये बसें चलते-चलते अचानक खराब होकर रास्ते में ही खड़ी हो रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। इसके बाद भी परिवहन विभाग कंडम बसों को सेवा से बाहर नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें