फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन की चपेट में आने से खलासी की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। ट्रक के टायर में फंसी गिट्टी को निकालते समय चालक और खलासी को शुक्रवार भोर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में खलासी की मौत हो गई।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव के उजैनडेरा निवासी अरुण कुमार ट्रक चालक हैं। वह शुक्रवार भोर साढ़े पांच बजे बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गंधर्पी निवासी खलासी हैप्पी (18) के साथ थरियांव थाना क्षेत्र के अंबापुर हाईवे पर एक होटल पहुंचा था।
विज्ञापन

ट्रक के टायर में फंसे गिट्टी को दोनों निकाल रहे थे। पीछे से आ रहे किसी वाहन टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने हैप्पी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें