खागा। तहसील क्षेत्र के अढ़ैया, थरांव, ओराहा और परवेजपुर में स्थित शत्रु संपत्तियों की नीलामी मंगलवार को ऑनलाइन की जाएगी। डीएम ने सोमवार को नीलामी के लिए सूचना जारी कर दी है। नीलामी की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। केंद्र सरकार ने शत्रु संपत्तियों को बेचने के लिए नियमों में बदलाव किया है।
डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम अढ़ैया, थरांव, ओराहा और परवेजपुर तहसील खागा में आते हैं। यहां की चिह्नित शत्रु संपत्तियों की नीलामी मंगलवार को ऑनलाइन की जाएगी। संपत्तियां जैसी हैं, जहां हैं और जो कुछ हैं, के आधार पर बिकेंगी। इसके लिए एमएसटीसी पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 24वीं ई-नीलामी के तहत ये प्रक्रिया हो रही है।