सड़क निर्माण के लिए जनहित संघर्ष समिति का आंदोलन
गति पकड़ता जा रहा है। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता
स्वरूपराज सिंह जूली रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन स्थल पहुंचे।
उन्होंने भूख हड़ताल में साथ देने और आंदोलन को परिणाम तक ले जाने का भरोसा
दिया।
राधानगर चौराहे से नउवाबाग जीटी रोड तक खराब सड़क को बनवाने के
लिए जनहित संघर्ष समिति का आंदोलन जारी है। रविवार को समिति अध्यक्ष बसीर
अहमद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नहर कालोनी में मौन व्रत रख विरोध
प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस नेता स्वरूपराज सिंह जूली के साथ बच्चा
बाजपेयी, महेंद्र यादव, सरताज हुसैन, विकास श्रीवास्तव, तनुज प्रिय जीतू,
मुन्नू मिश्र, मुस्तकीम बाबा, मिस्बाहुल इस्लाम, अजय मिश्र, महफूज अहमद,
राजन तिवारी, हरिओम शुक्ला, सुनील यादव, ब्रज किशोर, अखंड प्रताप सिंह,
बब्लू शुक्ला, अंकित जायसवाल, सुजीत सिंह, राशिद खान, दीपक चौहान, शुभम
पटेल आदि आंदोलन स्थल पर पहुंचे।
कांग्रेस नेता स्वरूप राज सिंह जूली ने
कहा कि संघर्ष समिति की मांग जायज है। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजन
तिवारी ने कहा कि शीघ्र ही अधिकारियों और जिम्मेदार प्रतिनिधियों का घेराव
किया जाएगा।
अध्यक्ष बसीर अहमद ने बताया कि सोमवार से समिति के महासचिव
अनुराग नारायण, सरताज हुसैन, विष्णु पांडेय अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
होगी।
धरना प्रदर्शन में महासचिव अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्र, रजत
उर्फ रामू यादव, विक्की सिंह, नीरज पासवान, नौशाद अली, हैदर अली, मोसिन,
रोति सिंह, शानू, अभय प्रताप, भूपेंद्र सिंह, कमल किशोर, वेद प्रकाश
त्रिवेदी, नसीम खान, सम्राट गौतम, विकास सिंह चंदेल, एजाज अहमद, फैजुल हसन,
सनी कुमार, आकाश गौतम, चंदन सिंह आदि रहे।