फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लीग और क्वार्टर फाइनल में कौशाम्बी बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। स्वर्गीय कुंवर अरुण सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में श्रेयस इलेवन कौशाम्बी ने रायबरेली को हराकर 86 रनों से जीत हासिल की। रायबरेली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन

कौशाम्बी ने 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 134 रन बनाए। रायबरेली टीम 48 रन पर छठवें ओवर में ऑलआउट हो गई। शाकिर को 36 रनों की बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में कौशाम्बी ने ललौली इलेवन को हराया। ललौली ने 11वें ओवर में 89 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की। कौशाम्बी ने चौथे ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। नसर ने 16 गेंदों में 51 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर अध्यक्ष कार्तिकेय सिंह, संदीप सिंह, दीपेश सिंह, सोनू शुक्ल और हिमांशु आलोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें