कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में भी अब हर बुधवार को छात्राओं को दूध पिलाया जाएगा। सोमवार को बीएसए विनय कुमार ने सभी कस्तूरबा गांधी स्कूलों की वार्डेनों की बैठक में अनिवार्य रूप से दूध वितरण करने का निर्देश दिए।
बैठक में बीएसए ने जिले में संचालित 11 कस्तूरबा गांधी स्कूलों की व्यवस्था और स्थिति की समीक्षा की। बैठक में मौजूद सभी वार्डेनों को शैक्षिक गुणवत्ता पर जोर देते हुए निर्देशित किया है कि समय-समय पर शैक्षिक गुणवत्ता का मूल्यांकन कराया जाएगा। गुणवत्ता न्यून होने पर संबंधित शिक्षक के साथ वार्डेन से भी जवाब तलब किया जाएगा। बीएसए ने स्पष्ट किया कि अब प्रत्येक बुधवार को छात्राओं को दूध वितरित किया जाए। हंसवा और तेलियानी ब्लाकों के कस्तूरबा गांधी स्कूलों की पेयजल समस्या उठाई गई। बीएसए ने जल्द से जल्द समस्या का निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। समीक्षा में पाया गया कि सभी स्कूलों में पुस्तकों का वितरण हो चुका है। इस मौके पर डीसी जितेंद्र सिंह तथा सभी 11 वार्डेन मौजूद रहे।