फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजना है मुझे सजना के लिए....

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। करवा चौथ पर्व को लेकर वैसे तो महिलाओं ने कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दीं हैं। जहां बाजारों में भीड़ रही, पूजन सामग्री की खरीदारी होती रही। वहीं मंगलवार को सुबह से ब्यूटी पार्लर में महिलाओं का जमघट लग गया और सजने संवरने में पूरा दिन बीत गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे दिन महिलाएं व्रत की तैयारी करतीं रहीं। घरों से लेकर बाजारों तक उत्सव सा माहौल रहा। हर जगह एक उत्साह देखने को मिला और सुहाग की पूजा के लिए महिलाएं सजी धजीं। रात 12 बजे से शुरू हुआ व्रत बुधवार को पूजन के बाद ही समाप्त होगा।
मेहंदी के लिए महिलाएं पार्लर गईं तो शहर में जगह जगह मेहंदी लगाने के काउंटर भी लगाए गए। ब्यूटी पार्लर में 399 रुपये, 699 रुपये, 1499 रुपये का ब्यूटी पैक रहा। महिलाओं ने अपनी पसंद के अनुसार पैक चुनकर खुद को संवारने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें