जिले में जगह-जगह कामदगिरि शिला यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मंगलवार को चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकंड्री स्कूल चित्रांशनगर में कामदगिरि शिला यात्रा के पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। अयोध्या ले जाई जा ही शिला की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया।
चित्रकूट से चलकर बेंदा घाट से जिले की सीमा में महंत मदन गोपाल दास के नेतृत्व में कामद गिरि शिला यात्रा शाम पांच बजे शहर पहुंची। साधु महात्माओं का काफिला कुछ देर विश्राम के लिए चित्रांशनगर में रुका।
यहां पर स्कूल प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने साधु संतों की अगुवानी की। इस मौके पर पर विद्यालय की डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ. वंदना सिंह, अनुराधा श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, तबस्सुम सिद्दीकी, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, देवेश त्रिपाठी, कालीशंकर श्रीवास्तव, इंद्रेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रशांत सचान, तरुण पुरवार आदि मौजूद थे।
शाह प्रतिनिधि के अनुसार आयोध्या जा रही कामद गिरि शिला का शाह कस्बे में स्वागत किया गया। ठाकुर शिवप्रताप सिंह इंटर कालेज के समीप श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शिला पूजन किया।
महंत मदन गोपाल दास शिला यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इस मौके पर सयोजक सत्यम बाजपेयी, संदीप सिंह चंदेल, शिवांशु द्विवेदी, प्रशांत दीक्षित, बलराम, अभिषेक, शनि शुक्ला, नमन सिंह, रोहित, अरविंद, साजन, विष्णु भदौरिया मन्नू, रोहित, मटरू शुक्ला मौजूद रहे।