फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कल लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रोजगार मिशन के तहत बुधवार सुबह 9:30 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला और कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें ऑफिस स्टाफ, बीमा सखी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी हर्षलाल वाणी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी कंपनियां प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर देंगी। टाटा मोटर्स में ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए इंटर या आईटीआई पास 18 से 25 वर्ष तक के पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इनका वेतन 16,250 रुपये प्रतिमाह होगा। प्राइम कनेक्ट सर्विस की ओर से सेल्स व ऑफिस स्टाफ के पदों पर भर्ती की जाएगी।
इनके लिए हाईस्कूल पास 18 से 40 वर्ष तक के पुरुष व महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे और वेतन 10 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। एलआईसी में बीमा सखी पद के लिए इंटर या स्नातक पास 18 से 45 वर्ष की महिलाओं का चयन किया जाएगा। इन्हें सात हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थी पंजीकरण प्रपत्र, बायोडाटा व सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए विभागीय पोर्टल या दूरभाष नंबर 05180-298602 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें