फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नलकूप की मोटर फुंकने से 72 घंटे से जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। नगर पंचायत क्षेत्र में नलकूप का मोटर फुंकने से पिछले 72 घंटे से पेयजल आपूर्ति बाधित है। करीब 16 हजार की आबादी गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रही है। स्थिति यह है कि लोग पीने के पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के अटेलवापर, जाजीपर, सुरझानपुर, कैथाना, भीटापर, देवरी रोड, सोनारी रोड, रावण मैदान, पुरानी बाजार, सिराथू रोड, नरिहायीपर समेत कई मोहल्लों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं।
गर्मी के इस मौसम में लोगों को दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। सुबह से ही पानी भरने के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। घरों के नल सूखे पड़े हैं और लोग निजी बोरिंग व दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी भानु प्रताप केशरवानी, पिंटू सिंह, मोहम्मद कलीम, रिजवान, युसुफ, नंद लाल और सुरेश ने नगर पंचायत से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी देवहुति पांडेय ने बताया कि नलकूप का मोटर पंप जल गया है। इससे जलापूर्ति बाधित हुई है। मोटर मरम्मत के लिए भेज दी गई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें