फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बागेश्वर धाम गए किसान के घर से पांच लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर चौराहा निवासी किसान संतोष प्रजापति के घर का ताला तोड़कर चोर करीब पांच लाख रुपये के जेवर और 36 हजार रुपये नकद पार कर ले गए।
विज्ञापन

संतोष परिवार के साथ 28 सितंबर को बागेश्वर धाम गए थे। बृहस्पतिवार शाम घर लौटे तो गेट खोलकर अंदर पहुंचे। कमरों के साथ ही बक्सों और अलमारी के ताले टूटे मिले।
संतोष ने पुलिस को बताया कि चोर गेट फांदकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घर का ताला तोड़कर 10 लाख के गहने चोरी
खखरेरू। थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव की आरती देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह ने कुछ लोगों पर घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। एसपी को दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर की रात वह घर में ताला लगाकर दवा लेने गई थी। आरोप है कि गांव के दो लोगों ने चार-पांच साथियों के साथ घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख के जेवर और बाइक चोरी कर ली। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि बाइक बरामद हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें