फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 71 पुलिसकर्मियों को मिला 2.44 लाख का नकद इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में सराहनीय कार्य करने वाले 71 पुलिसकर्मियों को एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने नकद पुरस्कार दिया। सभी को कुल दो लाख 44 हजार 500 रुपये का इनाम दिया गया। पुरस्कार की राशि 500 से 15 हजार रुपये तक रही।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों का चयन गंभीर आपराधिक घटनाओं के सफल अनावरण, वांछित व इनामिया आरोपियों की गिरफ्तारी और विवेचनाओं में बेहतर कार्य के आधार पर किया गया।
कल्यानपुर थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव को 15 हजार, कांस्टेबल अरुण कुमार को 12 हजार और साइबर थाना के उपनिरीक्षक प्रभांशु शुक्ला को 10 हजार रुपये मिले। थरियांव प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह और उपनिरीक्षक बृजेश कुमार को आठ-आठ हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें