फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जमीन खोदकर मटकी से आठ लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
फोटो-29-चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के देवलान गांव में बृहस्पतिवार रात किसान के घर में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने जमीन खोदकर मटकी में रखे जेवर और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव निवासी अमृतलाल और उनके बड़े भाई विपिन किसान हैं। दोनों परिवार एक ही घर में रहते हैं। अमृतलाल के बेटे विकास ने बताया कि रात में घर के लोग अलग-अलग जगह सोए थे। चोर पीछे की दीवार से कूदकर कमरे में पहुंचे और बक्से का ताला तोड़कर 30 हजार नकदी चोरी कर ली। कमरे में रखी मटकी में मिट्टी हटाकर चांदी का बिछुआ, हाफ पेटी, सोने के मनचली, माथबेंदी, मंगलसूत्र और बेसर समेत करीब आठ लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए।
परिवार को सुबह चोरी का पता चला। सीओ जाफरगंज बृजमोहन राय और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है और मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। चोरों को मटकी में जेवर होने की जानकारी कैसे मिली यह जांच का विषय है।

फोटो-29-चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। संवाद

फोटो-29-चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें