फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अतीक का आदमी हूं... हलक में पिस्टल डालकर गोली मार दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अतीक का आदमी हूं...हलक में पिस्टल डालकर गोली मार दूंगा। बार-बार तकादा किया तो ठीक नहीं होगा। पीड़ित महिला का आरोप है कि रिश्तेदार को उधार दिए रुपये मांगने पर वह फोन के जरिये और घर आकर धमकी देता है। इससे वह डरी हुई है। एसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के अरबपुर मोहल्ला निवासी महताब की पत्नी शगुफ्ता परवीन ने एसपी से शिकायत में बताया कि प्रयागराज में धूमनगंज थाने के चकिया निवासी शारिक उर्फ राजा दूर का रिश्तेदार है। वह अक्सर घर आता-जाता था। परेशानी बताकर उनसे करीब तीन लाख रुपये ले चुका है।
करीब तीन माह पहले जब उससे रुपये मांगे तो उसने इन्कार कर दिया। साथ ही धमकी देते हुए बोला वह अतीक अहमद इलाहाबादी का आदमी है। हलक में पिस्टल डालकर गोली मार देगा। महिला ने वकील मो. इरशाद अली जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद व्हाट्सएप पर 26 मार्च को शारिक ने काॅल की। उसने अधिवक्ता से बात कराई तो शारिक ने उन्हें भी गोली मारकर हत्या की धमकी दी। अधिवक्ता और शारिक के बीच बातचीत का एक वीडियो भी है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें