फतेहपुर। रोडवेज बस से फायरमैन के सूटकेस से सात लाख के जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
झांसी जिला रक्सा थाने के इमलिया निवासी मोहित यादव फायर स्टेशन सदर में फायरमैन हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी के साथ 19 दिसंबर बस स्टैंड ज्वालागंज से बांदा जा रहे थे। बांदा की खड़ी बस के कंडक्टर ने उसका सूटकेस लेकर चालक की बगल वाली सीट के पास रखा था।
यहां कुछ और लोगों के बैग भी रखे थे। उसके सूटकेस से करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी हो गए। आरोप है बस कंडक्टर ने सूटकेस की चेन तोड़कर जेवर चोरी किए हैं। घटना का पता झांसी पहुंचने पर हुआ। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।