फोटो-09-चोरी के बाद खुली आलमारी व बिखरा सामान। संवाद
ललौली। घर का ताला तोड़कर चोर मंगलवार रात करीब 10 लाख कीमत के जेवर और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर रोड किनारे स्थित मकान में हुई वारदात से पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे हैं।
थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा स्थित शास्त्री नगर निवासी अवधेश कुमार शुक्ला रेडीमेड कपड़ों के दुकानदार हैं। उनके रोड पर आमने-सामने दो मकान हैं। मंगलवार रात वह एक मकान में ताला लगाकर सामने वाले घर में परिवार समेत सो रहे थे। सुबह नींद खुलने पर सामने वाले घर का ताला टूटा मिला तो परिवार के होश उड़ गए।
दुकानदार ने बताया कि चोर कमरे में रखी अलमारी तोड़कर सोने की एक जोड़ी झुमकी, गले की माला, एक मनचली, चार जोड़ी चूड़ी, चार सिक्के, चेन, हार, टॉप्स, दो अंगूठियां और 10 हजार रुपये नकद ले गए। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।