फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सराफा कारोबारी की मौत, पत्नी और पिता ने लगाए आरोप

विज्ञापन
फोटो 39 : रवि सोनी। फाइल फोटो
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के पुरमई गांव में सराफा कारोबारी रवि सोनी (55) की शुक्रवार रात मौत हो गई। घटना के बाद शनिवार को पत्नी और परिजन के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

पुरमई निवासी रवि सोनी (33) की शादी वर्ष 2011 में प्रयागराज के घूरपुर निवासी सोनाली देवी से हुई थी। शादी के बाद रवि पत्नी के साथ खागा कस्बे में रहने लगा था, जहां वह सराफा की दुकान चलाता था। दंपती के दो बच्चे वैष्णवी (8) और वेद (4) हैं।
रवि के पिता बृजभान सोनी के मुताबिक, वर्ष 2023 में बेटे के लिवर में संक्रमण हो गया था और प्रयागराज में उसका इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले चित्रकूट और फिर लखनऊ स्थित राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन

यहां डॉक्टर के जवाब देने पर शुक्रवार शाम उसे पैतृक गांव लाया गया। यहां रात करीब 1:40 बजे उसकी मौत हो गई। पिता ने बहू पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वहीं पत्नी भी अपने परिजनों के साथ पहुंची और उसने ससुरालियों पर पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी के चलते मौत होने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

फोटो 39 : रवि सोनी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें