फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जहानाबाद-चौडगरा मार्ग पूरी तरह ध्वस्त, आवागमन मुश्किल

विज्ञापन
फोटो-13-गड्ढों में तब्दील जहानाबाद-चौडगरा मार्ग। संवाद
विज्ञापन
बकेवर। जहानाबाद से चौडगरा तक स्टेट हाईवे मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। सड़क पर गड्ढों के कारण भारी वाहन किसी तरह से आवागमन कर पा रहे हैं। अन्य वाहन दूसरे मार्गों से गुजर रहे हैं। रोडवेज बसें भी हाईवे छोड़कर सकुरा मार्ग से होकर चल रही हैं।
विज्ञापन

बारिश के पहले कानपुर बॉर्डर से पतारी गांव तक सड़क का निर्माण कराया गया था। चौडगरा के बाशिंदों ने ऑनलाइन शिकायत की। इसके बाद चौडगरा चौराहे से बिंदकी मोड़ तक मार्ग की मरम्मत कराई गई। इसके बावजूद 20 किलोमीटर का मार्ग ज्यों का त्यों ध्वस्त पड़ा है।
इस मार्ग पर गड्ढों की वजह से वाहन केवल 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही चल पा रहे हैं। भारी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन सकुराबाद से औंग होते हुए हाईवे तक जा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। रोडवेज बसें भी बकेवर से सकुरा मार्ग से चल रही हैं।
विज्ञापन

मार्ग ध्वस्त होने से वाहनों की संख्या आधे से भी कम हो गई है। अब केवल 30 प्रतिशत वाहन ही आवागमन कर पा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के जेई सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ठेकेदार को दो दिन के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सबसे पहले गड्ढों की पैचिंग की जाएगी।

फोटो-13-गड्ढों में तब्दील जहानाबाद-चौडगरा मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें