फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सरकारी भूमि पर अवैध खनन करने पर जेसीबी, डंपर सीज

Fri, 20 Jun 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खनन माफिया जिले में सरकारी जमीनों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। सरकारी भूमि पर अवैध मिट्टी खनन करते भिटौरा पुलिस ने जेसीबी व डंपर सीज किया है। कई डंपर पुलिस के आने पर भाग निकले। पुलिस ने खनन संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव के प्रधान जमुना सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र के उन्नौर गांव में अवैध मि्टी खनन कई दिनों से हो रहा है। खनन जेसीबी व डंपरों से किया जा रहा था। इसका पता लगने पर वह मौके पर गए। जहां विपिन सिंह अपने साथी की मदद से अवैध खनन कर रहे थे।
आरोप लगाया कि रोकने के बावजूद उन्होंने मिट्टी खनन बंद नहीं किया। उसने दूसरे दिन पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके से जेसीबी व एक डंपर पकड़ा। जबकि चालक तीन डंपर लेकर भाग निकले। खनन संचालक विपिन सिंह ने उसे गाली गलौज कर देख लेने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें