फोटो-35-दहेली गांव में धूं-धूं कर जलती फसल। संवाद
गाजीपुर/बकेवर। थाना क्षेत्रों में शनिवार को आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में करीब 27 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे करीब 12 किसानों की फसलें जल गईं। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राजस्व टीम ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे के दहेली गांव में गेहूं की फसल में आग लगने से कई किसानों की फसल जल गई। हकीमुन बेगम पत्नी हिसाम खान की चार बीघा, बाबू विश्वकर्मा की दो बीघा, संपत्तिया देवी रैदास की एक बीघा, राजाराम रैदास की दो बीघा, रामलली देवी रैदास की एक बीघा, ज्ञानेंद्र सिंह की दो बीघा फसल तथा कुछ लोगों का भूसा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। किसानों का कहना है कि आग कैसे नहीं उन्हें जानकारी नहीं है।
बकेवर कस्बे में करीब 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल होने के दौरान ट्रांसफार्मर के पास तारों में उठी चिंगारी गेहूं की फसल पर गिरने से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया।
इससे विनय त्रिवेदी की दो बीघा, शिवराम कुशवाहा की चार बीघा, रितेश तिवारी की साढ़े तीन बीघा, रवि कुशवाहा की चार बीघा और गोविंद कुशवाहा की चार बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेखपाल अजीत वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
फोटो-35-दहेली गांव में धूं-धूं कर जलती फसल। संवाद