फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: संदिग्ध हालात में जेसीबी चालक की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/किशनपुर (कौशाम्बी)। फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ा चंदापुर के कछरा मजरा निवासी राकेश कुमार (26) शुक्रवार सुबह घर से करीब सात किलोमीटर दूर रघ्घुपुर गांव में घायल अवस्था में मिले थे। इन्हें इलाज के लिए मंझनपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इस घटना को सामान्य हादसा मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बहनोई विरेंद्र कुमार के अनुसार राकेश करीब आठ वर्षों से सुनील कुमार की जेसीबी चला रहे थे। शुक्रवार सुबह वह घर से करीब सात किलोमीटर दूर रघ्घुपुर गांव में निर्माणाधीन मकान पर काम करने गए थे। रात करीब 9:24 बजे उन्होंने फोन कर घरवालों को बताया कि वह काम खत्म कर लौट रहे हैं। इसके कुछ ही देर बाद जेसीबी मालिक का फोन आया कि राकेश घायल अवस्था में पड़े हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।
पहले उन्हें खखरेरू के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। बहनोई वीरेंद्र कुमार का कहना है कि शरीर पर चोट के कुछ निशान हैं, गले में सूजन है। साथ ही कान और नाक से खून भी निकला था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि मौके पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शादी के दो महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग
राकेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बीते 19 फरवरी को ही उनकी शादी हुई थी और घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सब कुछ बदल दिया। उधर पत्नी रो-रोकर बेहाल है। वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें