फोटो-16-एसडीएम की कुर्सी पर बैठी छात्रा जयशिका, बगल में एसडीएम अभिनीत कुमार। संवाद
फतेहपुर। बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में मिशन शक्ति अभियान के तहत खागा तहसील में प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर की छात्रा जयशिका मौर्या को शनिवार को एक दिन का एसडीएम बनने का अवसर मिला।
जयशिका ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ कार्यों की जानकारी ली और विभागीय प्रक्रियाओं को समझा। खागा के एसडीएम अभिनीत कुमार ने उसे विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर बीईओ ऐरायां रत्नामणि मिश्रा और प्रधानाध्यापक अंबिका प्रसाद भी मौजूद रहे। अफसरों ने बताया कि यह पहल न सिर्फ बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाने वाली है, बल्कि प्रशासनिक सेवा में रुचि रखने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित भी करती है।