फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय श्रीराम के नारों से गूंजीं जिला पंचायत

Fri, 15 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष निवेदिता सिंह और उनकी कैबिनेट को गुरुवार सुबह पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम पूरी तरह से भाजपा के रंग में रंगा दिखा। गैर दलों के नेता जहां इस कार्यक्रम से किनारा करे रहे वहीं भाजपा से जुड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा दिखा। शपथ ग्रहण के दौरान ढोल ताशे व आतिशबाजी की गूंज के बीच हर्ष फायरिंग भी हुई। 
विज्ञापन


जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष निवेदिता सिंह को सबसे पहले डीएम राजीव रौतेला ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा।

डीएम ने नई कैबिनेट को जिले के बेहतर विकास के लिए एकजुट होकर नियम बनाने और उसे पालन कराने पर जोर दिया। बोर्ड के निर्णय हमेशा जनहित को ध्यान में रख कर लिए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि विकास में शांति व्यवस्था का अहम रोल होता है। शांति के बगैर विकास की बात बेमानी है। डीएम ने सन् 1992 में संविधान में हुए 73वें संशोधन को प्रजातंत्र के लिए बेहतर बताया।

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्त, विधायक सदर विक्रम सिंह, विधायक खागा कृष्णा पासवान, भाकियू नेता राजेश सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भइया, कुलदीप सिंह भदौरिया समेत बड़ी  संख्या मेें भाजपाई मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें