बहुआ। यमुना पुल के पार बांदा जनपद के बेंदा घाट पुलिस चौकी के सामने ट्रकों की टक्कर के कारण बांदा-टांडा हाईवे जाम हो गया। हादसा शनिवार रात बारह बजे के करीब हुआ। इस कारण सुबह पांच बजे तक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम दतौली पुल से मुत्तौर कस्बे तक लगा रहा।
बांदा जनपद की सीमावर्ती चौकी बेंदा घाट पुलिस चौकी के सामने हादसे के बाद जाम लगना शुरू हो गया।
इससे दतौली पुल से लेकर मुत्तौर कस्बे तक वाहनों की लाइन लग गई और सभी छोेटे-बड़े वाहन जाम में फंसकर रेंगने लगे। दतौली चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह ने जाम खुलवाया।