फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के संकट से जूझ रही आठ हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। पानी की टंकी के नलकूप की एक सप्ताह पहले फुंकी मोटर अभी तक सही नहीं हो सकी है। इससे करीब आठ हजार की आबादी को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण पेयजल योजना से लगे नलकूप व पानी की टंकी से कस्बे में जलापूर्ति होती है। छह जून को नलकूप की मोटर खराब हो गई, जिससे आपूर्ति बंद हो गई थी। दुकानदार मुन्ना गुप्ता ने बताया कि पहले तो ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव मरम्मत करा देते थे, अब तो कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। फिर भी मोटर सही कराने में प्रशासन हीलाहवाली कर रहा हैं।
कस्बे के अभिषेक ने बताया कि जलापूर्ति न होने से सुबह-शाम हैंडंपप से पानी भर कर लाना पड़ता है। मोटर सही कराने के लिए अधिकारियों से भी शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता जगदंबा प्रसाद ने कहा कि नलकूप के मोटर की जांच कर ली गई है। इसको निकाल कर फतेहपुर वर्कशाप ले जाना पड़ेगा। नलकूप से जल्द ही मोटर निकाली जाएगी और सही कराकर जलापूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें