फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का गुल्ला टूटा, 15 किमी लंबा लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। गिट्टी से लदे ट्रक का गुल्ला टूटने से मंगलवार की देर रात बांदा-कानपुर हाईवे पर जाम लग गया। बुधवार की सुबह तक दोनों ओर करीब 15 किमी तक भारी वाहन रेंगते रहे। कई सवारी वाहन भी फंसे रहे। दोपहर के वक्त जब खराब ट्रक को हटाया गया। तब जाकर हाईवे का यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

मौरंग और गिट्टी लोड ट्रकों के आवागमन के कारण ललौली से बिंदकी तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं राधानगर मंडी समिति में गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर फतेहपुर रूट के वाहनों को रोक दिया गया है। फतेहपुर की ओर जाने वाले वाहनों को भी बांदा-कानपुर हाईवे से निकाला जा रहा है, जिस कारण से हाईवे में वाहनों का लोड बढ़ गया है।
मंगलवार रात करीब 10 महाखेड़ा गांव के पास एक गिट्टी लोड ट्रक का गुल्ला टूट गया और वह बीच सड़क में खड़ा हो गया। इस पर भारी वाहन खराब ट्रक के दोनों ओर से रेंगते हुए निकलने लगे।
विज्ञापन

देखते ही देखते महाखेड़ा से बंधवा, चिल्ला पुल तक और दूसरी ओर शिवपुरी तक वाहनों का रेंगना शुरू हो गया। बुधवार दोपहर दो बजे ट्रक सही हुआ, तब जाम हटा और यातायात ठीक से चालू हो सका। चार बजे के बाद जाम पूरी तरह से हटा, तब लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें