औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार दोपहर तीन वाहनों के आपस में टकराने से हाईवे पर जाम लग गया। जाम की समस्या बढ़ने पर करीब पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की व्यवस्था कर वाहनों को रास्ते से हटाया गया। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
औंग थानाक्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी रामू पिकअप चालक है। वह गुरुवार को गाड़ी में सब्जी व कुछ व्यापारियों को बैठाकर कानपुर मंडी गया था। वापस आते समय दोपहर 12 बजे के करीब जैसे ही वह छिवली गांव के पास पहुंचा हादसे में पिकअप पलट गई। शुक्र यह रहा कि सब्जी व्यापारी बाल-बाल बच गए।
कंटेनर चालक बुद्ध प्रकाश निवासी रनियां ने बताया कि वह बिहार से भूसी लादकर कानपुर जा रहा था। तीन वाहनों के टकराने से कानपुर-प्रयागराज हाईवे जाम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के जरिए वाहनों को सड़क से हटाया तो यातायात शुरू हुआ। 12 बजे से एक बजे तक जाम लगा रहा। इंस्पेक्टर औंग अनूप सिंह ने बताया कि ट्रेलर चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।