फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इटावा की आईडी से जन्म प्रमाणपत्र जारी होने की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ललौली (फतेहपुर)। जिले के कोर्रा मजरे उनई गांव के पते पर इटावा जिले की आईडी से जन्म प्रमाणपत्र जारी होने के बाद राजस्व टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को नायब तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रमाणपत्र की सच्चाई की पड़ताल की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इटावा जिले के सेंदुरजनी गांव की पंचायत आईडी से कोर्रा मजरे उनई निवासी सुनीता देवी नाम की महिला का जन्म प्रमाणपत्र जारी हुआ था। यह प्रमाणपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। दावा किया गया कि महिला फतेहपुर जिले की है जबकि प्रमाणपत्र इटावा की आईडी से जारी किया गया।
जांच के दौरान राजस्व टीम ने गांव में पूछताछ की और स्थानीय विद्यालयों में नाम का सत्यापन कराया लेकिन सुनीता देवी नाम की कोई महिला नहीं पाई गई। नायब तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रमाणपत्र सही है या फर्जी, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें