फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शिप कंपनी में नौकरी का झांसा देकर युवक से तीन लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शिप कंपनी में नौकरी का झांसा देकर युवक से तीन लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाने के मंडवा सरायं आराम निवासी शकीम ने शिकायत में बताया कि वह बेरोजगार है। मई 2025 में जौनपुर जिले के भीखपुर डिछई का रितेश तिवारी ने फोन किया। इस दौरान उसने खुद को शिप कंपनी में नौकरी दिलवाने वाला एजेंट बताया।
रितेश ने शकीम को विभिन्न लोगों के नौकरी कार्ड और नियुक्ति पत्र दिखाकर झांसा दिया और पांच लाख रुपये की मांग की। 28 मई से 30 अक्तूबर 2025 के बीच शकीम ने विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से तीन लाख रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

पैसे देने के बाद रितेश ने शकीम को एयरलाइन टिकट और शिप कंपनी का नियुक्ति पत्र दिया लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर पता चला कि दोनों फर्जी हैं। शिकायत के बाद रितेश ने दूसरा नियुक्ति पत्र भेजने का वादा किया लेकिन वह भी फर्जी निकला।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि मुंबई से मस्कत का एयरलाइन टिकट भी फर्जी था। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जौनपुर निवासी ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें