फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो थानेदार हटे 10 उपनिरीक्षकों का फेरबदल, एक दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने देर रात दो थाना प्रभारियों और 10 उपनिरीक्षकों मेें फेरबदल किया। एक दरोगा को लाइन हाजिर किया है। वहीं, आठ उपनिरीक्षक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सीतापुर रवाना किए गए हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह और ललौली थानाध्यक्ष संदीप तिवारी को हटाया गया है। अर्जुन सिंह पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सीतापुर भेजे गए हैं। उनका गैर जनपद स्थानांतरण भी हो चुका था। इंस्पेक्टर संदीप तिवारी को अपराध शाखा भेजा गया है। संदीप तिवारी पर थानाक्षेत्र की कानून व्यवस्था संभाल न पाने का आरोप है। वहीं, एसपी पीआरओ नीरज यादव को गाजीपुर थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत योगेंद्र पटेल को ललौली थाने का प्रभारी बनाया गया है। चांदपुर थाना प्रभारी डीडी सिंह, शहर कोतवाली एसएसआई प्रभुनाथ यादव, बकेवर एसएसआई कैलाश नाथ, स्वाट प्रभारी द्वितीय टीम कमलेश कुमार पाल, पुलिस लाइन से जयप्रकाश मिश्रा, खखरेरू थाने के एसएसआई
राकेश मौर्या, थाना कल्याणपुर से रामकिशोर यादव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सीतापुर रवाना हुए हैं। वहीं, पुलिस लाइन से बृजेश कुमार को छिवलहा चौकी प्रभारी, छिवलहा चौकी प्रभारी कालिका प्रताप को विजयीपुर चौकी प्रभारी, विजयीपुर चौकी प्रभारी शशिकांत सरोज को पुरमई चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक दीनानाथ यादव को पुलिस लाइन से थाना ललौली, चांदपुर में तैनात कन्हैयालाल गौतम को लाइन हाजिर किया गया। पुलिस लाइन से सुरेश कुमार तिवारी को थाना किशनपुर, सुधांशु शेखर को थाना ललौली, जहानाबाद से उप निरीक्षक राजेश कुमार को थाना गाजीपुर, पुलिस लाइन से सूरज कुमार कनौजिया को थाना गाजीपुर, घनश्याम शुक्ला को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें