फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखी कमी को जल्द दूर करने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अस्पतालों में चिकित्सीय सुविधाओं की निगरानी के लिए बनी नेशनल स्टैंडर्ड क्वालिटी एश्योरेंस (एनक्वास) की टीम ने सदर अस्पताल में व्यवस्थाओं में देखा। कमियां मिलने पर उन्हें सुधार की सलाह दी है। मार्च के पहले हफ्ते में अस्पताल में हुए सुधारों का जायजा लेने दोबारा आएगी।
विज्ञापन

टीम में सीडीएस गाजियाबाद के डॉ. सूर्यांशू ओझा, कानपुर से डिप्टी कंसलटेंट डॉ. प्रिया सरोज और कौशांबी के डीपीएम ओपी राव शामिल थे। टीम ने बुधवार को जिला अस्पताल की पैथॉलॉजी, एक्सरे कक्ष, ओटी, दवा वितरण व्यवस्था देखी। 118 बेड की क्षमता वाले सदर अस्पताल स्टाफ के मरीज और तीमारदार के साथ व्यवहार को लेकर पूछताछ कर परखा। सुबह से दोपहर तक अस्पताल की सेवाओं को बारी बारी से देखने के दौरान इस टीम को कई जगह पर बोलने का मौका मिला। टीम ब्लड बैंक नहीं पहुंची, वहां पर निर्माण कार्य हो रहा है। चिकित्सालय प्रबंधन कैफ अख्तर ने बताया कि दो दिन रुक कर टीम ने अपना काम पूरा कर लिया है। टीम ने साफ सफाई, बिल्डिंग की स्थिति से लेकर स्टाफ की जानकारी ली है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर एनक्वास के लिए नेशनल लेवल की टीम मार्च के महीने में दौरा करेगी। उधर, सीएमएस डॉ. प्रभाकर का कहना है कि इन ऑल सब ठीक रहा। जो कमियां बताई गई हैं, उनमें सुधार पर वक्त नहीं लगना है। भरोसा जताया कि सदर अस्पताल इस परीक्षा में निकल जाएगा। जिला महिला अस्पताल की तरह उसे भी एनक्वास का फायदा मिलेगा।
एनक्वास के मानकों पर खरा उतरने पर मिलेंगे फायदे
अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए महिला अस्पताल की तरह करोड़ों रुपये की धनराशि मिलेगी। संसाधन व स्टॉफ की कमी पूरी की जाएगी। जनता को मिलने लगेंगी बेहतर सेवाएं। पैथॉलॉजी, रेडियोलॉजी का आधुनिकीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें