फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों पर बनेगा नया मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बूथों के समायोजन और 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों पर नए मतदेय स्थल बनाने के संबंध में सुझाव और आपत्तियां मांगीं। डीएम ने कहा कि मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया है। सूची को जनसामान्य के निरीक्षण के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सूची का अवलोकन कर बूथों के समायोजन और नए मतदेय स्थलों के सृजन के संबंध में अपने सुझाव व आपत्तियां दे सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी सुझाव और आपत्तियां 23 अक्तूबर तक लिखित रूप में उपलब्ध करानी होंगी। निर्धारित समयसीमा में प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें