खरसौला गांव में पेयजल के लिए हैंडपंप में ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : खरसौला गांव में पेयजल के लिए हैंडपंप में ग्रामीणों की भीड़।
फतेहपुर। बिजली विभाग ने बकाएदारों की बिजली काटने के बजाए खरसौला, मीरपुर, बम्हनपुरवा तीन गांवों की ही बिजली काट दी। सप्ताह भर से गांव की करीब दो हजार आबादी परेशान हैं। इससे घर-घर पेयजल की समस्या बढ़ गई है। वहीं किसान सिंचाई के लिए भटक रहे हैं।
खरसौला गांव में 135 बिजली कनेक्शन हैं। इसमें 60 के बिजली बिल जमा हैं, वहीं 75 के बिल बकाया हैं। इसी तरह मीरपुर व बम्हनपुरवा गांव में भी करीब सौ-सौ कनेक्शन हैं। ग्रामीणों के अनुसार यहां 25-25 कनेक्शधारियों ने अपना बिजली का बिल जमा किया है। इसके बाद भी तीनों गांवों में सभी कनेक्शनधारियों की बिजली एक सप्ताह पहले काट दी गई। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें बिजली काटने के बारे में पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी। इससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। लोग पानी के लिए हैंडपंप में लाइन लगा रहे हैं। वहीं किसान खेतों की सिंचाई के लिए भटक रहे हैं। निजी पंप भी बिना बिजली बंद हैं।