फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गंदगी से संक्रमण का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। विकास खंड देवमई के गांवों में फैली गंदगी संक्रामक रोगों का कारण बन रही है। जलभराव, कीचड़ और गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं। मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, वायरल का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गंदगी के चलते बड़ी संख्या में लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में हैं। हर दिन अस्पताल में ऐसे रोगियों की संख्या 50 तक पहुंच रही है। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
विकास खंड के देवमई, बकेवर बुजुर्ग, सुजावलपुर, अकबराबाद, मुसाफा, भैसौली, सराय बकेवर समेत कई गांवों की नालियों की अरसे से सफाई नहीं हुई है। संक्रमण फैलने स लोग बीमार हो रहे हैं। ग्रामीण फूलचंद्र, गंगाराम, रमेश ने बताया कि देवमई पीएचसी में मरीजों के इलाज के लिए मुकम्मल सुविधा भी नहीं है। मजबूरन निजी अस्पतालों में मनमानी फीस देकर लोगों को इलाज कराना पड़ रहा है। यहां खून की जांच के नाम पर हजार रुपये वसूले जाते हैं। मच्छरों की रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

बयान
इस समय मच्छरों का अत्यधिक प्रकोप है। लोगों को सजग रहने की आवश्यकता है। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता व पोषण टीम की ओर से गांवों में दवा व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।- विमलेश कुमार, प्रभारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवमई
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें