फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अधूरी योजना से गर्मी में सताएगी पेयजल समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जल जीवन मिशन के तहत जिले में 12 सौ करोड़ की लागत से 1323 पानी टंकियों का निर्माण कराया जाना है। इस काम को मार्च 2024 तक पूरा किया जाना था। लेकिन अब तक इस योजना से मात्र 141 गांवों की पानी टंकियां ही बन पाई हैं। इसके अलावा एक हजार से अधिक गांवों में अभी भी काम अधूरा है। ऐसे में गर्मी में सभी गांवों की करीब 5 लाख की आबादी को स्वच्छ पेयजल के लिए जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

हर घर नल पहुंचाने के लिए शासन ने जिले की 1323 ग्राम पंचायतों में परियोजना को मंजूरी दी थी। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में निर्बाध रूप से पानी आपूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक बनाया जाना था। इसके साथ ही नलकूप लगाने के साथ ही पाइप लाइन बिछाई जानी है। इस परियोजना की खास बात यह है कि इन स्थानों पर सोलर पैनल के जरिए बिजली की आपूर्ति होगी, बिजली न होने पर भी लोगों को निर्बाध रूप से पानी की आपूर्ति होती रहे। लेकिन इस परियोजना की रफ्तार बहुत धीमी है। अब तक महज 12.55 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। इसके अलावा कई ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन आधी अधूरी बिछाकर छोड़ दी गई है। अमौली ब्लॉक के हसनपुर देवरी गांव में कार्रदायी संस्था ने नलकूप बोरिंग और बाऊंड्रीवॉल कराने के बाद से काम बंद कर दिया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पनेरुवा के नरैनी गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा है। यहां कार्रदायी संस्था ने पाइप बिछाने में इंटरलॉकिंग और सीमेंटेड सड़क तोड़ दी है। इससे ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। ऐसी ही स्थिति बसफरा गांव में है। नलकूप बना दिया गया है। लेकिन पानी टंकी का निर्माण अधूरा है। वही दामोदरपुर में भी यही हाल है। पाइपलाइन बिछा दी गई है लेकिन नलकूप और पानी टंकी नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें